लायन्स इंटरनॅशनल द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन 2 से 8 अक्तूबर तक
नागपूर: ( दि. 29 सिंतबर 2023 ) लायंस इंटरनेशनल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संपूर्ण विदर्भ में 2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया.
सेवा सप्ताह का प्रारंभ 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर विशाल शांति मार्च के साथ होगा. यह शांति मार्च धरमपेठ भोले पेट्रोल पंप चौक से आरंभ होकर व्हेरायटी चौक पर महात्मा गांधी के पुतले को मलार्पण करने के पश्चात लक्ष्मी भवन चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री के पुतले को मल्लार्पण करने के लिए प्रस्थान करेगी. तत्पश्चात आमदार निवास में महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित के साथ सेवा सप्ताह का शुभारंभ प्रांतपाल बलबीर सिंह वीच के द्वारा किया जाएगा. जो निरंतर 8 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रो में सेवा प्रदान करते हुए चलता रहेगा. यह जानकारी लायंस इंटरनेशनल के 3234 एच 1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बलबीर सिंह विज ने आज पत्रकार परिषद में दी.
इस वक्त बलबीर सिंह ने कहा कि, यह सेवा सप्ताह विश्व के समस्त लायन्स सदस्यों द्वारा दुनिया के लगभग 210 देश में किया जाता है. पर्यावरण, मधुमेह, अंधत्व निवारण, बाल कर्क रोग निवारण, भूखों को भोजन एव युवाओं को प्रोत्साहन आदि विषय पर निरंतर समाज सेवा तथा जागरूकता के साथ कार्य किए जाते हैं. इस वर्ष भी लायंस इंटरनेशनल के प्रांत 3234 एच 1 के प्रांतपाल बलबीर सिंह वीच के नेतृत्व में तथा प्रांतीय सेवा सप्ताह संयोजक प्रफुल्ल इटकेलवार के संयोजन तथा नियोजन में युध्दस्तर पर संपूर्ण विदर्भ में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस सेवा सप्ताह में नागपुर, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, चंद्रपुर, अमरावती आदि पूरे विदर्भ के आठो जिलों में बहुत बड़े पैमाने पर समाज के जरूरतमदो को सेवाएं प्रदान की जाएंगी. सेवा सप्ताह के दौरान वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, अन्य क्षेत्र स्वास्थ्य जांच शिबिर, नेत्र जांच शिविर आदि सेवा कार्यों का बहुत बड़े पैमाने में पूरे विदर्भ के ऑठो जिलों में किया जाएगा.
पत्र परिषद में प्रफुल्ल इटकेलवार 37 कोटवार जितेंदर महाजन नितिन कैसे वाले रवि उगादि सुधीर एम्बुलकर हरीश गुप्ता मोहिंदर पाल सिंह मां उपस्थित थे.




























































































































































































































































































































































































































