80 वे स्वातंत्र दिन के उपलक्ष मे समता अनाथ सेवा आश्रम में ध्वजारोहण
★ वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा आश्रम
नागपुर:( दि. 15 ऑगष्ट 2026 ) स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर समता अनाथ सेवा बहुउद्देशीय मंडल द्वारा संचालित समता अनाथ सेवा आश्रम (प्रवेश नगर) का प्रांगण देशभक्ति और अपार उत्साह के रंगों में सराबोर हो उठा देश भक्ती गीतो की गूंज और बच्चों की पवित्र मुस्कान के बीच, यशोधरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यूसुफ चांद शेख,भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री व पूर्व महापौर संदीप जाधव,और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता संजयजी भगत के कर-कमलों द्वारा शान से तिरंगा फहराया गया।
जैसे ही हवा में तिरंगा लहराया, पूरा परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा। आश्रम के नन्हे-मुन्ने बच्चों की आंखों में देश के प्रति गजब का गर्व और उज्ज्वल भविष्य की चमक साफ छलक रही थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के संस्थापक अशोक बहादुरे, आकाश बहादुरे, दिलीप गौर, पूर्व नगरसेवक बंडू तळवेकर, जगदीश बोरकर, भारत चवरे, आशीष केशलवानी और गुड्डू तिवारी सहित कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाई। उपस्थित अतिथियों ने अपने ओजस्वी और संवेदनशील मार्गदर्शन से बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा समाज सेवा के इस पवित्र संकल्प की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत चौरे, संदेश आवले, राजेन्द्र बंसकार, गजराज कुमार, करमचंद बंसकार, एकता बहादुरे और रेखा चवरे का विशेष योगदान रहा। इस भावुक और गरिमामय क्षण के साक्षी बनने के लिए स्थानीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे आश्रम में उमड़ पड़े, जिससे पूरा माहौल एक बड़े परिवार के उत्सव जैसा नजर आया।

































































































































































































































































































































































































































































































