दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे ने डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई
नागपूर ( दि. 14 अप्रैल, 2025 ) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपूर मंडल में भारत रत्न डॉ. बाबासाहब अम्बेडकरजी का 134 वां जन्म दिवस बडी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया.
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर उन्हें आंदराजंली अर्पित की गई.
कार्यक्रम में डॉ. अम्बेडकर जी के जीवन, योगदान एवं विचारों पर प्रकाश डाला गया. श्री गुप्ता ने कहा कि. भीमराव अम्बेडकर न सिर्फ भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विचारक, विधिवेता एवं मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे. उन्होंने अपने जीवन में सदैव वंचितों, शोषितों, महिलाओं एवं निर्धनों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया.
बाबा साहब के कार्यों एवं विचारों से प्रेरणा लेते हुए सभी उपस्थितों ने यह संकल्प लिया कि रेल सेवा के माध्यम से देश सेवा के इस पुनीत कार्य को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निभाया जाएगा.
इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित एस. पी. चंद्रिकापूरे- अपर मंडल रेल प्रबंधक, उदय भारती - वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सहित विभागीय अधिकारीगण एवं एससी एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों व रेल कर्मियों ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दलितों, नारियों, गरीबो के मसीहा तथा संविधान के मुख्य शिल्पकार को पूरी श्रद्धा से याद किया




























































































































































































































































































































































































































