54 वें AIMRC-2025 में मॉयल की ऐतिहासिक जीत
नागपुर, ( दि. 9 डिसेंबर 2025 ) मॉयल लिमिटेड ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में आयोजित 54 वी अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता (एआईएमआरसी)-2025 में पुरुष और महिला दोनों टीमों द्वारा समग्र प्रथम स्थान जीतकर और कुल 10 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर सुरक्षा और तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया. मॉयल पुरुष और महिला टीमों का अनुकरणीय
प्रदर्शन उनके उच्च स्तरीय विशिष्ट कौशल, कठोर प्रशिक्षण और अनुशासित तैयारी का प्रत्यक्ष परिणाम है. उनकी सफलता न केवल प्रतिभागियों की अस्यधारण व्यक्तिगत क्षमताओं को उजागर करती है बल्कि मॉयल के संरचित प्रशिक्षण और इसकी गहराई से जुड़ी सुरक्षा संस्कृति की ताकत को भी दर्शाती है. मॉयल महिला टीम का प्रदर्शन एआईएमआरसी 2025 का एक महत्वपूर्ण आकर्षण था जिसने मुख्य खनन सुरक्षा कार्यों में महिलाओं के लिए एक नया मानदंड स्थापित किया और पारंपरिक भूमिकाओं को चुनौती दी. समापन समारोह में मॉयल के सीएमडी अजीत कुमार सक्सेना और डीजीएमएस के महानिदेशक उज्वल शाह के संदेश शामिल थे.




























































































































































































































































































































































































































